फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शारदीय नवरात्र आज से, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा

Sun, 21 Sep 2025 10:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। इस बार के नवरात्र खास है। शारदीय नवरात्रों में इस वर्ष नौ के बजाय दस दिन मां भगवती की पूजा होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री स्वरूप का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर महानगर के मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। मंदिरों को सजाया गया है। इसके साथ ही विशेष धार्मिक अनुष्ठान की भी तैयारी की गई है। इस वर्ष नवरात्रों में चतुर्थी तिथि की बढ़ोत्तरी हो रही है। 30 सितंबर को महाअष्टमी और एक अक्तूबर को महानवमी का पर्व मनाया जाएगा।
दो अक्तूबर को विजयदशमी और मूर्ति विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्र का पर्व संपन्न होगा। इससे पहले श्रद्धालुओं ने मां भगवती की मूर्तियां स्थापित की। पूजा आदि की दुकानों पर पूजन सामग्री की खरीदारी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें