मवाना प्रीमियर लीग में खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते सांसद चंदन चौहान। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
मवाना प्रीमियर लीग सीजन-1 के दूसरे सेमीफाइनल में बहोडूपुर ब्लास्टर्स को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना प्रीमियर लीग सीजन-1 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शंकर 11 और बहोडूपुर ब्लास्टर्स की टीम के बीच खेला गया। शंकर 11 की टीम ने रोमांचक मैच में एक विकेट से जीत दर्ज की।
मैच में बहोडूपुर ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 122 रन का लक्ष्य खड़ा किया। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंकर 11 की टीम की शुरुआत अंश मित्तल और सैम भारद्वाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में शंकर 11 ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 1 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद चंदन चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की सराहना की। कार्यक्रम में योगराज नंबरदार, विधानसभा प्रतिनिधि युगांश राणा आदि उपस्थित रहे। टूर्नामेंट आयोजक अनुपम ने अतिथियों, खिलाड़ियों, दर्शकों एवं आभार व्यक्त किया।