पूर्व विधायक अतुल खटीक की धर्मपत्नी इंदुबाला की पांचवीं पुण्यतिथि पौधारोपण करते हुए। (स्त्रोत
मवाना। भाजपा के पूर्व विधायक अतुल खटीक की धर्मपत्नी इंदुबाला की पांचवीं पुण्यतिथि पर शिव मंदिर जुड्डी सड़क परिसर में जामुन, चीकू, आंवला, नीम और आम के पौधे रोपे। श्री साईं सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट दादा-दादी वृद्धजन आश्रम मेरठ में अनाथों को भोजन कराया। पिंजरापोल गोशाला में गायों को चारा खिलाया। आवास पर हवन पूजन कर इंदुबाला के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय शर्मा, अमोल कुमार, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, अविक, अदित, अक्ष, सतीश चंद्र अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। संवाद