गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में श्मशान घाटों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसका खुलासा जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान गढ़ीपुख्ता में मिला। मानक के अनुसार निर्माण सामग्री उपयोग न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार का भुगतान और अवर अभियंता के वेतन आहरण पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
शनिवार को डीएम विकास कार्यों का निरीक्षण करने गढ़ीपुख्ता पहुंचे। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में दो करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट पर निर्माण कार्य चल रहा है।
डीएम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कराई गई दीवार का निरीक्षण किया, तो उसमें सीमेंट बेहद कम मिला। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अवर अभियंता से स्पष्टीकरण कॉल कर लिया, क्योंकि उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया। साथ ही ठेकेदार का भुगतान रोकने का आदेश भी दे दिया।
उधर, ऊन-झिंझाना मार्ग पर इंटरलॉकिंग बिछाने में मानकों का ध्यान हीं रखा गया। उसको लेकर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई ।