फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Thu, 26 Mar 2026 07:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के थानाभवन क्षेत्र के मोरमाजरा गांव में 28 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के मोरमाजरा गांव में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

परिवारिक विवाद के चलते गांव में रह रहा था युवक
मोरमाजरा गांव निवासी नीटू कश्यप (28) की शादी करीब चार वर्ष पहले मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के डोकवाड़ा गांव में हुई थी। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल में रह रहा था। परिजनों के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले करीब एक माह से अपने पैतृक गांव मोरमाजरा में अकेला रह रहा था। बताया गया कि वह हिंड क्षेत्र में एक हलवाई की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन

सुबह पेड़ पर लटका मिला शव
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के लोगों ने नीटू का शव पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें