फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत,  तितरवाड़ा मार्ग पर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 13 Feb 2024 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कांधला थानाक्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लहूलुहान हालत में शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। बताया गया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला थानाक्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने  बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव डून्डू खेड़ा के तीतरवाड़ा मार्ग के निकट युवक का शव लहूलुहान हालात में मिला। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मृतक की शिनाख्त सन्नवर(21) निवासी गांव डून्डू खेड़ा के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार युवक मजदूरी करने का कार्य करता है। सुबह के समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


 घटना के संबंध में मृतक के भाई भूरा ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें