फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हादसा नहीं हत्या निकली मौत, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

Sat, 02 May 2026 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खंद्रावली गांव में युवक की मौत को पहले हादसा माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम में सिर में गोली लगने से हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शामली में एक युवक की मौत को पहले सड़क हादसा माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को पलट दिया। रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से मौत होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा
कांधला थाना क्षेत्र के खंद्रावली गांव निवासी आशु (24) का शव शुक्रवार देर रात खंद्रावली चौकी के पास हाईवे पर मिला था। उस समय पुलिस ने मामले को सड़क हादसा मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार सुबह आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आशु की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। यह जानकारी सामने आते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

यह भी पढ़ें: एजाज हत्याकांड का खुलासा: 74 लाख की जमीन बनी खून की वजह, बेटे ने पिता को मारी गोली, पुलिस ने दबोचा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों और महिलाओं ने खंद्रावली चौकी के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर सीओ कैराना हेमंत कुमार, कांधला और कैराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस और परिजनों में नोकझोंक
बताया गया कि जाम हटाने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने हाईवे जाम करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी, जिससे परिजन और भड़क गए। बाद में पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया और परिजन शव को घर ले गए।

पुलिस ने जांच शुरू की
सीओ कैराना हेमंत कुमार का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें