गड्ढे में बिगड़ा संतुलन, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
बताया गया कि सड़क किनारे बने गड्ढे में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 35 वर्षीय सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय और उनका बेटा अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर हालत में मेरठ रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।