फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: गला रेतकर पत्नी की हत्या, बिलखती रह गई बच्ची, फरार हो गया हत्यारा पति

Sun, 11 Aug 2024 04:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

गांव मंसूरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
नरगिस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में शनिवार की देर रात पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पास ही मौजूद एक साल की मासूम बच्ची बिलखती रह गई और हत्यारा फरार हो गया। युवती के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलखती रह गई मासूम बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री नरगिस की शादी गांव मंसूरा निवासी इसराइल के साथ की थी। तभी से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। एक सप्ताह पूर्व भी मारपीट की गई थी। मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे थे और थाने में तहरीर दी थी। वे अपनी बेटी को घर ले आए थे। एक दिन पहले ही इसराइल आया था। उसने माफी मांगी थी तो बेटी को उसके साथ भेज दिया था। 

सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि शनिवार देर रात इसराइल ने नरगिस को बुरी तरह प्रताड़ित किया और उसका गला रेतकर फरार हो गया। सुबह होने पर बच्ची के रोने की आवाज आई तो अन्य घरवाले कमरे में पहुंचे। वहां नरगिस का गला रेता हुआ शव पड़ा था। 
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पंचनामे के बाद शव को पोस्टर्माम के लिए भेज दिया गया। आला कत्ल की भी तलाश की जा रही है। पिता ताहिर ने इसराइल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसराइल की तलाश में दबिश देने के लिए टीम गठित की गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें