फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: खूबसूरत लड़की चाहिए और 50 हजार, तभी मिलेगा रुका हुआ वेतन, डीएम ने एसडीओ पर बैठाई जांच

Tue, 05 Nov 2024 06:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

विद्युत कर्मी की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। अगर आरोप सही पाया जाता है तो एसडीओ पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुका हुआ वेतन और एरियर दिलाने के बदले पचास हजार की रिश्वत और खूबसूरत लड़की मांगने का आरोप विद्युतकर्मी ने एसडीओ पर लगाया है। मामले की शिकायत डीएम अरविंद चौहान से की है। डीएम ने मामले की जांच एडीएम परमानंद झा को सौंप दी है।
विज्ञापन

 

गांव खेड़ी करमू निवासी विद्युतकर्मी राकेश कुमार मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह 33/11 केवी विद्युत उपखंड बुटराड़ी पर कार्यरत है। बीती 24 जुलाई को ड्यूटी से आते समय बुढ़ाना फाटक पर उसका एक्सीडेंट हो गया था। पीड़ित करीब तीन माह तक कार्य पर जाने में असमर्थ रहा और दुर्घटना में घायल होने के संबंधित मेडिकल कागजात विद्युत विभाग के कार्यालय में जमा कर दिए गए थे। अब विद्युत कर्मी ने एसडीओ से अपना रुका हुआ वेतन व एरियर दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि दो माह का वेतन व एरियर देने के एवज में एसडीओ ने 50 हजार रुपए की रिश्वत और एक खूबसूरत लड़की उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उधर, एसडीओ ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें