फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli : लुधियाना सड़क हादसे में कैराना की दो मजदूर महिलाओं की मौत, दो युवकों की हालत गंभीर

Mon, 09 Dec 2024 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

हादसे में दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिलाओं की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में हुए सड़क हादसे में कैराना निवासी दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिलाओं की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी महिला कमलेश व पारस के परिवार के लोग पंजाब के लुधियाना के साहनेवाल क्षेत्र के गांव भरामूना में ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करने गए हुए हैं। शनिवार की देर शाम 60 वर्षीय कमलेश व पारस की पत्नी 55 वर्षीय संतोष अपने पारिवारिक भतीजों तेजू एवं कल्लू के साथ बाइकनुमा रेहड़े में घरेलु सामान खरीदने जा रही थी।

 तेजू रेहड़ा चला रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश और संतोष की मौत हो गई जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को दोनों मृतक महिलाओं के शव पंजाब में पोस्टमार्टम के बाद कैराना पहुंचने की संभावना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें