फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कक्षा 11 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बनाया, दोस्ती का वास्ता देकर होटल ले गए दो सहपाठी

Fri, 10 Jan 2025 06:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

छात्रा ने बताया कि दोनों आरोपी उसे बहाने से एक होटल में ले गए। वहां उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा को दो सहपाठी बहला-फुसलाकर शामली के होटल में ले गए। वहां न्यूड वीडियो और फोटो बनाकर शारीरिक संबंध बनाएं। पीड़िता की मां ने गांव के दोनों छात्रों के खिलाफ झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 

पीड़ित छात्रा की मां ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। वह रोज की तरह बृहस्पतिवार को घर से कॉलेज गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची तो उसे तलाश किया। इस दौरान छात्रा सड़क किनारे रोती हुई मिली। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए। पूछताछ में पीड़िता ने गांव के दो सहपाठियों पर बहला-फुसलाकर शामली के एक होटल में ले जाकर अश्लील वीडियो और फोटो खींचने और दुष्कर्म के आरोप लगाए। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी राम सेवक गौतम का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें