फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: भाई ससुराल वाले मार देंगे, मांग पूरी कर दो... और पंखे पर लटकी मिली मुस्कान, तीन माह पहले हुई थी शादी

Thu, 09 Jan 2025 09:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

भाई वाजिद ने पति शाहरुख समेत पांच पर केस दर्ज कराया है। शाहरुख की बहन की शादी वाजिद से कई साल पहले हुई थी। सोचा था कि अपनों में ही बहन को दे रहे हैं, मगर पता नहीं था कि महज तीन महीने बाद ही उसकी मौत हो जाएगी। 
विज्ञापन
मुस्कान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द तीतरवाड़ा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के तीन माह बाद ही विवाहिता मुस्कान की हत्या कर दी गई। ससुराल में पंखे पर फंदे पर शव लटका मिला। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति सहित पांच ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

मुस्कान की मौत के बाद मोहल्ले में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कांधला के मोहल्ला सलेमपुर रोड निवासी वाजिद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन मुस्कान (20) का निकाह करीब तीन महीने पहले मोहल्ला दरबार खुर्द तीतरवाड़ा रोड निवासी शाहरुख के साथ हुआ था। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। कई बार उसकी पिटाई की गई। विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी जाती थी। ससुरालियों के मांगने पर एक माह पूर्व ही पचास हजार रुपये भी उन्हें दिए थे। अब लगातार बाइक की मांग की जा रही थी।
 

मुस्कान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर रात ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन को फंदे पर लटकाकर मार डाला। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति शाहरुख, जेठ जावेद व फारुख, ससुर मजीद, सास शकीला निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है।
 

भाई , ये मुझे मार देंगे, इनकी मांग पूरी कर दो
वाजिद ने बताया कि चार दिन पूर्व ही बहन से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि भाई ससुराल के लोग शादी में दिए सामान से संतुष्ट नहीं हैं। वे बाइक की मांग कर रहे हैं। मुझे रोजाना पीटा जा रहा है। भाई मुझे ये मार देंगे, इनकी मांग पूरी कर दो।
विज्ञापन

पानीपत में नौकरी करता है आरोपी
आरोपी पति पानीपत की फैक्ट्री में पायदान बनाने का काम करता है। बताया कि शाहरुख की बहन रिजवाना की शादी मृतका के भाई वाजिद से कई साल पूर्व हुई थी। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें