फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हाईवे पर ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, नीचे गिरे बीडीसी और पुत्र की कुचलकर मौत

Fri, 04 Jul 2025 11:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

वेदखेड़ी तिराहे पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने सूचना दी तो परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव में शोक छा गया है। 
विज्ञापन
हादसे में मृतक पिता-पुत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर वेदखेड़ी तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर बुलेट सवार बीडीसी कौसर (40) व उनके पुत्र फरहान (6) को कुचल दिया। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में गम का माहौल है और गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन

 

शुक्रवार शाम गांव तिसंग निवासी बीडीसी कौसर अपने पुत्र फरहान के साथ बुलेट पर कस्बा झिंझाना में किसी काम से आए थे। झिंझाना में अपना काम खत्म करने के बाद देर रात पिता-पुत्र बुलेट से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर वेदखेड़ी तिराहा मोड़ के निकट पहुंचे तो पीछे से शामली की तरफ से तेजी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिये के नीचे आकर उनकी मौत हो गई। 
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। झिंझाना थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

एक साल पहले भाई की भी एक्सीडेंट में हुई थी मौत
कौसर छह भाइयों में सबसे बड़े थे और गांव में रहकर खेती करते थे। एक भाई की दो साल पहले सरधना में दुर्घटना में मौत हो गई थी। कौसर के दो पुत्र थे। फरहान छोटा था। फरहान की मौत के बाद अब एक पुत्र व एक पुत्री रह गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें