कार काे अकबर निवासी गांव सांगाहेड़ा थाना गंगोह चला रहा था। जब वे शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा चौराहे पर पहुंचे तो रेड लाइट होने के कारण चालक ने कार रोक दी। उसी दौरान पीछे से तेजी से आए मिनी ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मिनी ट्रक कार को खींचकर बीच चौराहे तक ले गया।
हादसे में सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डेढ़ साल की बच्ची महक की मौत हो गई। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त कार को जेसीबी से हटवाया।