फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: फर्नीचर कारीगर और छात्र की यमुना में डूबने से मौत,परिजनों में गम का माहौल, गांव में छाया शोक

Mon, 09 Jun 2025 04:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के ऊदपुर गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। गांव में शोक का माहौल है, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र स्थित ऊदपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक 18 वर्षीय फर्नीचर कारीगर अब्दुल रहमान और 16 वर्षीय छात्र जैद शामिल हैं। ईद की छुट्टी पर घर लौटे अब्दुल रहमान और स्कूल छात्र जैद अपने चार अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए यमुना नदी पहुंचे थे।

सुबह करीब 11 बजे जब छह दोस्त दो बाइक पर सवार होकर नदी पर पहुंचे तो सबने नहाना शुरू किया। लेकिन कुछ ही देर बाद दो साथी युवक घबराए हुए गांव की ओर दौड़े। गांव के सरवर को शक हुआ और वह तत्काल यमुना नदी की ओर भागे। वहां उन्होंने देखा कि पास के गांव मंगलौरा के कुछ ग्रामीण दो डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गांधी बाग के पीछे खंडहर में मिला महिला का शव, चेहरा बुरी तरह कुचला था, हत्या की आशंका 

विज्ञापन

सरवर ने भी बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को तुरंत बिडौली के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें शामली रेफर कर दिया गया।

रास्ते में गांव केरटू में एक अन्य चिकित्सक को दिखाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को गांव वापस लाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी और पुलिस की टीम भी गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन शोकाकुल परिजनों ने इससे साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें