रविवार सुबह करीब 9 बजे दो किशोर जलालाबाद के खरादियान मोहल्ले के रहने वाले हैदर और उवेश तैर कर बाहर निकल आए जबिक एक किशोर अब्दुल्ला(15) और बैल-बुग्गी का घंटों मशक्कत करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर गोताखोरों को बुलाया। पुलिस व लोगों की भीड़ मौके पर जमा रही। डूबे किशोर की तलाश की जा रही है। सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए हैं।