फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चोरी के आरोपी तीन किशोर पुलिस हिरासत से फरार, बाल सुधार गृह ले जाते वक्त कार से कूदकर भागे

Fri, 12 Jul 2024 12:54 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में दो घरों में चोरी करने के आरोपी तीन किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह ले जाते समय मेरठ में कार से कूदकर फरार हो गए। तीनों किशोर शहर कोतवाली ने पकड़े थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में दो घरों में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए तीन किशोर पुलिस की हिरासत से फरार हो गए। तीनों किशोर को न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह मेरठ ले जाया जा रहा था। मेरठ में रास्ते में तीनों किशोर कार से कूदकर फरार हो गए। मेरठ के सिविल लाइन थाने पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


गांव कुड़ाना में मंगलवार शाम को उदयवीर सिंह के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर सात चुटकी पैर की, चार जोड़ी चांदी की पाजेब और दस हजार रुपये चोरी कर लिए थे। उस समय उदयवीर सिंह परिवार के साथ खेत गए थे।

यह भी पढ़ें: UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर का पलटवार-'मैं घर में भी पढ़वा लूंगा नमाज; विधायक ओम कुमार को सद्बुद्धि मिले'

विज्ञापन

देर शाम को खेत से वापस होने पर चोरी का पता चला था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इससे पहले गांव के बिजेंद्र सिंह के घर से गेहूं का बोरा चोरी हो गया था। दोनों मामलों में पीड़ितों की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की दोनों घटनाओं में गांव कुड़ाना निवासी तीन किशोर को हिरासत में लिया था। पुलिस ने तीनों किशोर को कैराना न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद शाम को तीनों को बाल सुधार गृह मेरठ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

बताया गया है कि कोतवाली के सिपाही ज्ञानेंद्र व अर्जुन और होमगार्ड सुनील तीनों किशोर को प्राइवेट कार से मेरठ ले जा रहे थे। मेरठ में जेल चुंगी के पास चौराहे पर लाल बत्ती होने पर कार जैसे ही रुके तो तीनों किशोर खिड़की खोल कार से कूदकर फरार हो गए।

पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इस मामले में सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली पुलिस फरार हुए तीनों किशोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें