फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: स्नान करते वक्त यमुना में डूबे तीन दोस्त, दो को सुरक्षित निकाला, एक की मौत

Wed, 08 May 2024 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कैराना थानाक्षेत्र में एक दिन पहले दोस्तों के साथ यमुना नदी में स्नान करने आये युवक(19) की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
यमुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में एक दिन पहले दोस्तों के साथ यमुना नदी में स्नान करने आये युवक(19) की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार  शाम निशांत निवासी ग्राम उझा थाना चांदनी बाग पानीपत अपने दोस्त सोनू, रमेश, मोंटी व हर्ष के साथ यमुना नदी में स्नान करने आया था। स्नान करते समय निशांत सोनू व मोंटी गहरे पानी में डूब गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाई लाख लोगों को 45 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, मई-जून की भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसेंगे शहरवासी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीनों युवकों को यमुना नदी में डूबता देख अन्य दोस्तों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से सोनू व मोंटी को यमुना नदी सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं निशांत के गहरे पानी में डूबने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका। देर रात गोताखोरों की टीम ने निशांत के शव को यमुना नदी से बाहर निकाला गया।
 
बताया गया है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा गांव में ही बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें