फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली चीनी मिल में हुआ बायलर पूजन

Thu, 22 Oct 2015 12:52 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर शादी लाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल ने वर्ष 2015-16 के पेराई सत्र के लिए बायलर पूजन कर अग्नि प्रज्वलित की। अधिकारियों ने कहा गन्ने की रिकवरी देखकर चीनी मिल चलाने की घोषणा होगी।
विज्ञापन



बायलर पूजन के मौके पर अपर दोआबा चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट  आरबी खोखर, जीएम प्रोडक्शन पंकज अग्रवाल,  अतिरिक्त तकनीक जीएम विनय चौहान, सहायक महाप्रबंधक  नरेश कुमार आदि मौजूद रहेा। नवंबर के प्रथम  सप्ताह में चीनी मिल का ट्रायल होगा। रिकवरी बढ़ने पर चीनी का पेराई सत्र शुभारंभ होगा।

 उन्होंने बताया चीनी मिल के सीजनल मजदूरों को अगले माह  पेराई सत्र की सूचना देकर  बुलवाया जाएगा। उन्होंने बताया चीनी मिल ने आठ मार्च से लेकर 11 मार्च  तक यानी चार दिन का चार करोड़ रुपये का भुगतान सरकारी  गन्ना समिति शामली  को भेजा।
विज्ञापन


अपर दोआब शुगर मिल के वाइस प्रेसीडेंट ने बताया चीनी मिल ने  मिल गेट पर  तीन गन्ना पर्चियों की ट्राली का हाडा 135 रुपये से घटाकर 115 रुपये और  दो गन्ना पर्चियों की ट्राली का हाडा 110 रुपये घटाकर 90 रुपये कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें