फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएम के पांच छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

Thu, 22 Oct 2015 12:49 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीएसएम के खिलाड़ियों ने देहरादून में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। बीएसएम के पांच छात्रों का राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन


बीएसएम स्कूल के उप प्रधानाचार्य विकास मोहन केडिया ने बताया ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पांचवीं उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में कराया। 17 से 19 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में यूपी और उत्तराखंड के 15 जिलों से लगभग 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 इसमें बीएसएम स्कूल के दस खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें बीएसएम के वैभव कुमार, तोशी चौहान, निशा चौधरी, शुभम और वाशु पंवार ने स्वर्ण पदक जीते। इनका चयन नवंबर माह में मुंबई में होने वाली 34वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ।
विज्ञापन


 बीएसएम के ही सागर, आरिफ ने रजत पदक जीते। आयुष सैनी, पारस मलिक, जतिन मलिक को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के  चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें