फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कार की टक्कर से कपड़ा व्यापारी की मौत, कई मीटर तक घसीटता ले गया चालक, CCTV में कैद हुई वारदात

Mon, 29 Jul 2024 09:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

 शामली जनपद के जलालाबाद में पुलिस चौकी के निकट हुए हादसे में कपड़ा व्यापारी की दर्दनाक माैत हो गई। हादसा सीसीटीवी में भी कैद, हादसे के बावजूद चालक ने कार को नहीं रोका, कई मीटर तक खसीटकर ले गया।
विज्ञापन
हादसे में व्यापारी की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद कस्बे की पुलिस चौकी के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कार ने सामने जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थाी कि बाईक चालक कई फुट ऊपर तक उछला। कार कई मीटर तक बाईक सवार को खींचते हुए ले गई। हादसे में बाइक सवार कपड़ा व्यापारी उमरपुर के योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पास में ही लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया।

विज्ञापन


गांव उमरपुर निवासी योगेश कश्यप ( 35 वर्ष) पुत्र सोमबीर कश्यप की जलालाबाद में कपडे़ की दुकान है। सोमवार को योगेश अपने गांव उमरपुर से जलालाबाद दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान जलालाबाद में पुलिस चौकी के निकट पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने योगेश की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद योगेश बाइक से कई फुट ऊपर तक उछलकर कार के शीशे और बोनिट से टकराया। दुर्घटना के बाद भी कार चालक ने कार की स्पीड कम नहीं की। इस दौरान रेहडे में परिवार को ले जा रहे अय्यूब का परिवार भी कार और बाइक एक्सीडेंट की चपेट में आ गया।

गनीमत यह यह रही कि कोई बडा हादसा नहीं हुआ। रेहडा चालक अय्यूब को मामूली चोट आई जबकि अय्यूब का रेहडा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक स्पीड के साथ मौके से फरार हो गया। युवक योगेश के सिर में गम्भीर चोटे आईं और योगेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार और चालक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

बवाल से बचने के लिए पुलिस ने तुरंत शव को ई-रिक्शा से भेजा
मृतक योगेश ने भगवा कलर की टी शर्ट और पेंट पहन रखी थी। दुर्घटना के बाद अफवाह फैल गई कि दुर्घटना में कावडिये की मौत हो गई है। किसी बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत राहगीरों की मदद से मृतक योगेश कश्यप के शव को ई रिक्शा से सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र थानाभवन पहुंचाया। पुलिस द्वारा युवक के शव को अमानवीय तरीके से ई रिक्शा में डालने को लेकर चर्चा है। पुलिस ने अमानवीय तरीके से शव को डालने की बात से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें