फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दोस्त से मिलने निकला तहसीलकर्मी, सड़क किनारे मिला शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Jun 2026 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के बलवा पुलिस चौकी क्षेत्र में कैराना तहसील के कर्मचारी रवि का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रवि दोस्त से मिलने खेकड़ा जा रहा था। पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसे की आशंका जता रही है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में बलवा पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार देर रात कैराना तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैराना के मोहल्ला शाह बिलातियान निवासी 25 वर्षीय रवि पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोस्त से मिलने खेकड़ा जा रहा था रवि
परिजनों के अनुसार रवि शुक्रवार रात अपनी मोटरसाइकिल से बागपत जनपद के खेकड़ा में रहने वाले एक दोस्त से मिलने के लिए निकला था। देर रात परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि रवि की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। ऐसे में परिवार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला शव
पुलिस को शुक्रवार देर रात बलवा क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान रवि के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बन गया।

पुलिस हादसे के कोण से कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है। वहीं परिजन भी मौत के कारणों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें