फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'किशोरी से छेड़छाड़ के बाद मारपीट, विरोध करने पर पिलाया जहरीला पदार्थ', मौत, दो संप्रदाय के बीच तनाव

Sat, 29 Jul 2023 10:58 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद मारपीट की गई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के चौसाना में कस्बे के मजरा भड़ी में छेड़छाड़ के बाद 9वीं की छात्रा को जहरीला पदार्थ पिलने की घटना सामने आई है। आरोप है कि छात्रा के साथ मारपीट भी की गई। वहीं, मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


ये है मामला
बताया गया कि शुक्रवार को कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ गांव के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। साथ ही मारपीट भी की गई। आरोप है कि छात्रा को जहरीला पदार्थ पिलाया गया। घायल अवस्था में छात्रा अपने घर पहुंची थी, जिसके बाद परिजनों ने किशोरी को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। 

चौसाना चौकी क्षेत्र के मजरा भड़ी में 13 वर्षीय एक किशोरी सिलाई सीखने के लिए गांव के सिलाई सेंटर पर गई हुई थी। वह कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। आरोप है कि वापस घर लौटते समय गांव के दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों में एक युवक मुस्लिम समुदाय से भी था।

विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की गई। उसे कोई जहरीला पदार्थ भी पिला दिया। जिसके बाद बदहवास एवं घायल अवस्था में किशोरी अपने घर पहुंची तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में किशोरी को हरियाणा के करनाल स्थित कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम
विज्ञापन

वहीं, किशोरी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें