फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान': बिना अनुमति रोड शो-हुड़दंग, हरियाणवी गायक समेत 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 06:10 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली शहर के बीच से गाड़ी पर हूटर बजाते और स्टंट करते हुए युवकों का काफिला नजर आ रहा है। हरियाणा के गायक अंकित बालियान के काफिले में शामिल युवाओं ने हुड़दंग मचाया। वहीं शामली पुलिस ने मामले में हरियाणवी सिंगर समेत 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
गायक अंकित बालियान के काफिले में हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर में बिना अनुमति के रोड शो निकालने के मामले में हरियाणा के कलाकार अंकित बालियान व लगभग 40 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हरियाणा के कलाकार अंकित बालियान बुधवार शाम को शामली आए थे। गांव लिलौन बाईपास पर युवाओं ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद शहर में रोड शोे निकाला गया। इस दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियां, बाइक व ट्रैक्टर पर सवार युवाओं ने शहर के बीच मुख्य मार्ग से जाते हुए हुड़दंग मचाया था। गाड़ी पर लगा हूटर लगातार बजाया जाता रहा।

यह भी पढ़ें: 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान': हरियाणवी सिंगर के काफिले में हुड़दंग, हूटर बजाते और स्टंट करते आए नजर
विज्ञापन

 
विज्ञापन

युवा कार की छत पर बैठे तो कुछ खिड़कियों पर लटके हुए थे। इस दौरान शहर में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया था। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही थी, हालांकि बाद में अधिकारियों को सूचना मिली तो धीमानपुरा रेलवे फाटक पर उन्हें रोक दिया गया था और वहां से ज्यादातर कार व बाइकों को वापस भेज दिया गया था।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया जिले में धारा 144 लागू है। इस दौरान पुलिस प्रशासन की अनुमति के बिना कोई जुलूस, रोड शो या अन्य कार्यक्रम नहीं हो सकते। पुलिस प्रशासन से कलाकर अंकित बालियान के रोड शो की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

उन्होंने बताया कोतवाली के निरीक्षक केपी सिंह की तरफ से हरियाणा कलाकार अंकित बालियान निवासी गांव बंतीखेड़ा व 35-40 समर्थकों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें