फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: किशोरी की मौत से मचा कोहराम, भाजपा कार्यकर्ता की DM से कार्रवाई की मांग

Fri, 28 Oct 2022 03:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शामली में बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं शुक्रवार को एक किशोरी की बुखार से मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भाजपा कार्यकर्ता ने DM से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बुखार से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। भाजपा कार्यकर्ता ने डीएम जसजीत कौर से बुखार से बचाव के लिए कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जिले में अभी डेंगू के करीब 30 मरीज सामने आ चुके हैं। वायरल बुखार से भी बड़ी संख्या में लोग पीड़ित है। भाजपा कार्यकर्ता राशिद सैफी ने स्वास्थ्य विभाग पर एंटी लार्वा का छिड़काव न कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सलेकचंद विहार और तैमूर शाह में काफी मच्छर पनप रहे हैं। 13 वर्षीय अन्नू पुत्री मुम्तियाज सैफी की बुखार के चलते मौत हो गई। 

बताया गया कि अन्नू को दो दिन पहले बुखार आया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई। वहीं राशिद सैफी ने डीएम को मामले की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका से जल्द ही बुखार से बचाव कार्य के लिए मदद की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें
विज्ञापन


राशिद सैफी का कहना है कि दो दिन पहले किशोरी को बुखार हुआ था। शहर के चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा था। मामले में डीएम जसजीत कौर ने कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें