फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पांच मई तक शामली शुगर मिल देगा एस्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर प्रस्तावित दो लेन के उपरिगामी पुल एवं सर्विस लेन निर्माण के लिए अपर दोआब चीनी मिल शामली से भूमि खरीदने को लेकर डीएम ने आगामी दस दिनों में एस्टीमेट मांगा है। हालांकि, चीनी मिल के अधिकारियों ने भूमि का आगामी पांच मई तक एस्टीमेट दिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और अपर दोआब चीनी मिल शामली त्रिवेणी समूह के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक के निर्माण में सर्विस लेन की भूमि खरीदने को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में उतर प्रदेश सेतु निगम के प्रोजेक्ट मेनेजर सतेंद्र कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह, सेतु निगम के सहायक अभियंता उमेश गांधी, शामली मिल के लीगल एडवाइजर बिशंभर दाहुजा मौजूद रहे।

प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ करनाल रोड पर उपरिगामी पुल की जद में बिजली के खंभे और बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए उत्तरप्रदेश विद्युत वितरण निगम से एस्टीमेट मांगा गया है, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। दिल्ली मंडल रेलवे 19 करोड़ 11 लाख रुपये का एस्टीमेट दे चुका है।
विज्ञापन


- शामली नगर पालिका ने दिया 32 लाख का एस्टीमेट
उपरिगामी पुल निर्माण के लिए शामली नगर पालिका परिषद ने 32 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया है। दूसरी ओर, शामली के मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उत्तर रेलवे और राज्य सरकार के सहयोग से उपरिगामी पुल निर्माण की प्रक्रिया पिछले दस सालो से चल रही है। वर्ष 2016 में रेलवे के आम बजट में इस उपरिगामी पुल के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। मेरठ-करनाल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को हस्तारित होने के बाद निर्माण कार्य अटक गया था।
विज्ञापन

- यह भी जाने
- 9 मीटर चौड़ा और 750 मीटर लंबा बनेगा उपरिगामी पुल
अंडरपास और सर्विस लेन की सुविधा भी होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें