फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली : प्रियंवदा के बीजेपी छोड़ने के बाद रालोद में जाने की अटकलें, चौधरी अजित सिंह से की मुलाकात

Wed, 07 Apr 2021 02:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
प्रियंवदा तोमर ने रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह से मुलाकात की - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा तोमर ने बुधवार को रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह से मुलाकात की।  इसके बाद से उनके बीजेपी छोड़कर रालोद में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्या डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। डाक्टर तोमर के भाजपा से त्याग पत्र देने के बाद जाट नेताओ में खलबली मच गई है।

डाक्टर प्रियवंदा तोमर भाजपा में वर्ष 2013 में शामिल हुई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उसे राज्य महिला आयोग की सदस्या पद की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


गत छह अप्रैल को डाक्टर प्रियवंदा तोमर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी की प्रदेश कार्य कारिणी एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्या पद से त्याग पत्र आयोग की अध्यक्षा को भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा की प्राथमिक सदस्य से त्यागपत्र देने का कारण पिछले 131 दिनों से किसान आंदोलन माना जारहा है। डाक्टर तोमर पिछले दिनों गाजीपुर बोर्डर गई थी।गाजीपुुर बोर्डर जाने के बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं राज्यमहिला आयोग की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे त्याग पत्र मे उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

आयोग की सदस्य रहते हुए वह महिलाओ को न्याय दिलाने में असमर्थ है। योग्य महिलाओं की उपेक्षा निराशा जनक स्थिति है। त्याग पत्र की प्रतिलिपि भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश और भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजी है। डाक्टर तोमर के त्यागपत्र दिए जाने से भाजपा में खलबली मच गई है।

उन्होने कहा कि फिलहाल किसी भी राजनैतिक दल में शामिल नही होरही है। इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर सतेद्र तोमर का कहना है कि प्रियवंदा तोमर द्वारा भाजपा छोड़ने की प्रतिलिपि अभी उन्हे प्राप्त नही हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें