आरोप है कि नाच रहे लोगों ने सोमपाल पक्ष के घरों पर पथराव कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। दोनों पक्षों के करीब 15 से अधिक घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया।
पुलिस ने मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमपाल पक्ष के सोमपाल, प्रकाश, राजकुमार, सुभाष, प्रवीण, पूनम, मुनेश, अरविंद व दूसरे पक्ष के नीटू, पिंटू, सचिन, रज्जो, किरणपाल, अमरपाल, प्रियंका आदि घायल हुए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक प्रकाश और राजकुमार को गंभीर हालत में मेरठ में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि श्यामली-श्यामला में 15 लोग घायल हैं। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने कार्रवाई की
श्यामली-श्यामला में बवाल के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ पुलिस चौकी पर एकत्र हो गई थी। इसी दौरान एक राजनीतिक दल के नेता भी वहां पहुंच गए। वह मामले को निपटाने को लेकर प्रयास करने लगे। इसे लेकर उनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने नेता का भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।