फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दो माह से लापता बनत के श्रमिक का कंकाल प्लाॅट में मिला, परिजनों ने की मामले के खुलासे की मांग

Tue, 14 Jan 2025 07:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद से दो सप्ताह से लापता चल रहे श्रमिक का शव एक खाली प्लाॅट में पड़ा मिला। परिजनों ने अधजले कपड़े और पैर में पड़ी रॉड से परिजनों ने पहचान का दावा किया और हत्या का आरोप लगाते हुए खुलासे की मांग की।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत से दो माह से लापता बनत निवासी श्रमिक 45 वर्षीय सुदेश का कंकाल मिला है। परिजनों ने अधजले कपड़ों व पैर में पड़ी रॉड से पहचान करने का दावा किया है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पिता-पुत्र के खिलाफ श्रमिक की हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। श्रमिक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।

विज्ञापन


कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुदेश 13 नवंबर 2024 से लापता चल रहे थे। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन जब उनका पता नहीं चल पाया था। उनके पुत्र शुभम की तरफ से 16 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद 21 नवंबर को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें कस्बे के बाल सिंह व उनके पुत्र रवि पर खेत पर काम करने के लिए घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तब से पुलिस जांच में जुटी थी, लेकिन श्रमिक के बारे में पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: पतंग लूटती बच्ची का हाथ हाइटेंशन लाइन से टकराया, जिंदा जल गई... शरीर में होते रहे ब्लास्ट

मंगलवार दोपहर को श्रमिक के परिजन आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड पर मंदिर के निकट खेत में काम कर रहे थे। परिवार की महिला ने खेत के नजदीक प्लाट में मानव खोपड़ी व हड्डियां पड़ी देखी। उसे शक हुआ तो उसने परिजनों को सूचना दी। कंकाल मिलने की सूचना परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने एक पैर की हड्डी में पड़ी रॉड मिलने और पास में मिले अधजले कपड़े के आधार पर लापता श्रमिक के रूप में पहचान की। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। माना जा रहा है कि श्रमिक की हत्या कर शव को जलाया गया था। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

डीएनए जांच से होगी पुष्टि
एएसपी संतोष कुमाार सिंह ने बताया कि सहारनपुर रोड पर खेत के निकट प्लाट में मानव खोपड़ी व हड्डियां मिली हैं। परिजनों ने लापता श्रमिक का कंकाल होने का दावा किया है। इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। डीएनए में पुष्टि होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें