फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दूल्हे समेत छह गिरफ्तार, दहेज की कार सीज, मंडप सील; वलीमे में संरक्षित पशु का मांस परोसना पड़ा भारी

Wed, 24 Jun 2026 07:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

कैराना के मुगल गार्डन में आयोजित वलीमे में संरक्षित पशु का मांस परोसने के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दूल्हे समेत तीन को जेल भेजा गया था। दहेज की स्कॉर्पियो जब्त कर मैरिज होम सील किया जा चुका है। अब दूल्हे के पिता समेत तीन और को जेला भेजा गया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना नगर के मुगल गार्डन में आयोजित वलीमे की दावत में संरक्षित पशु के मांस से बने व्यंजन परोसने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूल्हे के पिता फुरकान सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, वांछित चल रहे एक अन्य आरोपी साबू कुरैशी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन

 

यह मामला पिछले सप्ताह खुरगान क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे संरक्षित पशु के वध की सूचना पर सामने आया था। पुलिस ने जांच के दौरान मोहल्ला रेता वाला स्थित मुगल गार्डन में छापा मारा, जहां फरमान नामक युवक के वलीमे का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इस दावत में संरक्षित पशु के मांस से तैयार भोजन परोसा जा रहा था।
 

प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने दहेज में मिली स्कॉर्पियो कार को सीज करते हुए दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुगल गार्डन संचालक हाजी अनीस और भोजन तैयार करने वाले बावर्ची खलील फरीदी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस बीच, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने मुगल गार्डन भवन में अवैध निर्माण पाए जाने पर उसे सील कर दिया था।
 

बुधवार को हुई ताजा गिरफ्तारी में पुलिस ने दूल्हे के पिता फुरकान, अशफाक (निवासी मोहल्ला शाह मुबारिक, झिंझाना) और जुल्फकार (निवासी मोहल्ला नील रोजा, झिंझाना) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ये आरोपी मुकदमे की कार्रवाई को प्रभावित करने के उद्देश्य से मथुरा की ओर जा रहे थे, जिन्हें रास्ते में ही पकड़ लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन

दूसरी ओर, मामले में वांछित चल रहे आरोपी साबू कुरैशी पर पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार मुजफ्फरनगर भेज दिया है। पुलिस अभी भी मामले से जुड़े अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

ये भी देखें...
Saharanpur: घर में चल रही अवैध फैक्टरी पकड़ी, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और लहन बरामद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें