फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हम दोनों ने शादी कर ली है; युवतियों ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, चर्चा में समलैंगिक विवाह का मामला

Wed, 24 Jun 2026 10:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली की एक युवती और बरेली की दूसरी युवती का साथ रहने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों ने सुरक्षा की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
समलैंगिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के गांव बुटराडा निवासी एक युवती और बरेली की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दोनों युवतियां अपनी मर्जी से साथ रहने का दावा करते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों युवतियों ने कहा है कि वे एक-दूसरे को लंबे समय से जानती हैं। उनके बीच निकटता बढ़ी और बाद में उन्होंने साथ रहने का निर्णय लिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मेट्रो स्टेशन के बाहर स्कॉर्पियो सवारों ने युवती को कार में किया अगवा, तलाश जारी 

परिवार और समाज से खतरे की आशंका जताई
वीडियो में दोनों युवतियों ने कहा है कि वे बालिग हैं और अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जीने का अधिकार रखती हैं। उनका कहना है कि परिवार और समाज के कुछ लोगों से उन्हें जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। इसी कारण उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे बिना किसी भय के साथ रह सकें।

पुलिस ने शुरू की पड़ताल
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में औपचारिक रूप से नहीं आया है। यदि सुरक्षा से संबंधित कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है तो उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर पर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

समलैंगिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
परिजनों से संपर्क का प्रयास
पुलिस संबंधित युवती के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार फिलहाल गांव में मौजूद नहीं है और मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कानूनी पहलू भी चर्चा में
विशेषज्ञों के अनुसार यदि दोनों महिलाएं बालिग हैं तो उन्हें अपनी पसंद से साथ रहने का अधिकार है। हालांकि सुरक्षा संबंधी आशंका या किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें