फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: वीडियो कॉल पर पति से बोली- मरने जा रही हूं, और फंदे पर लटक गई विवाहिता, सामने आई ये वजह

Thu, 13 Nov 2025 07:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

बागपत की आशा की शादी एलम कस्बे के आकाश से दो साल पहले हुई थी। आकाश हैदराबाद में एक कंपनी में काम करता है। बताया गया कि दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात हुई थी, जिसके बाद आशा ने सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन
आशा की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला थानाक्षेत्र के कस्बा एलम के मोहल्ला प्रेमनगर में आशा (24) का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास व ननद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 
Trending Videos

उधर, पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन पर फंदे पर लटकने का लाइव वीडियो मिला है, जिसमें महिला ने पति से कहा कि वह मरने जा रही है। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है।
 

बागपत के गांव वाजिदपुर निवासी वेदपाल की पुत्री आशा की शादी दो वर्ष पूर्व कस्बा एलम के प्रेमनगर निवासी आकाश से हुई थी। आकाश हैदराबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात को आशा घर में ऊपर के कमरे में सोई थी जबकि सास कमलेश व ननद मनीषा नीचे कमरे में सोई थी। 
 

रात करीब तीन बजे आकाश ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने घर पहुंचकर देखा तो ऊपर का कमरा अंदर से बंद मिला। उन्होंने पहले खिड़की तोड़ी, फिर एक छोटी बच्ची को अंदर भेजकर कुंडा खोला। तब तक आशा फंदे पर लटककर दम तोड़ चुकी थी। पडोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 

वहीं मृतका के पिता वेदपाल ने पुलिस को तहरीर देकर पति, सास, ननद पर दहेज के कारण गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि शादी के समय अपनी हैसियत से ज्यादा सामान दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नही थे और आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते रात तीन बजे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
 
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बुधवार रात को आकाश का आशा के साथ फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा होना बताया गया है। महिला के पास मिले मोबाइल फोन से वीडियो मिला है, जिसमें वह पति से बात करते हुए सुनाई दे रही है कि वह मरने जा रही है। वीडियो में फंदे पर लटकने का वीडियो मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। देर शाम एलम में अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी देखें...
UP: 'कश्मीर में जेहादियों की मौत का लेना है बदला', सहारनपुर रेलवे स्टेशन को पांच बार मिल चुकी उड़ाने की धमकी    


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें