फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: खाली पड़े प्लाॅट में दो नवजात के भ्रूण मिलने से सनसनी, खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण

Sun, 14 Jan 2024 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में वाल्मीकि बस्ती निकट खाली पड़े प्लाॅट में दो जुड़वां नवजात के भ्रूण के शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेल रहे बच्चों ने भ्रूण पड़े देख ग्रामीणों को बताया, जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
shamli police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में जलालाबाद के मौहल्ला गंगा आर्यनगर के वाल्मीकि बस्ती निकट खाली पड़े प्लाॅट में दो जुड़वां नवजात के भ्रूण के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शवों के मिलने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शवो को मौहल्ले मे खेल रहे बच्चों ने देखकर शोर मचाया, जिसके बाद उन्हें देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी राहुल कादियान, थाना प्रभारी सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों नवजात के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना को लेकर मौहल्ले मे तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि अवैध रूप से प्रसव कराकर बच्चों के भ्रूण खाली पड़े प्लाॅट मे डाले गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें