फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: अंकित बालियान के परिजनों से मिले संगीत सोम, बोले- सीएम खुद कर रहे निगरानी, जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारे

Sun, 30 Aug 2026 12:25 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के बंतीखेड़ा के मूल निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या नौ गोलियां मारकर की गई। पुलिस इस हत्या के पीछे रंजिश को वजह मानकर चल रही है। वहीं गांव में राजनीतिक लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। 
विज्ञापन
अंकित के परिजनों को सांत्वना देते संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम रविवार को शामली के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे। अंकित बालियान के घर पहुंचकर उनके पिता सतबीर फौजी से मुलाकात की। उन्होंने अंकित की हत्या पर शोक जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन



 

संगीत सोम ने कहा कि अंकित की हत्या की घटना बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ समेत पुलिस की कई टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अंकित हत्याकांड में शामिल आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।  पूर्व विधायक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाज भी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिया कि पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा करेगी।
 
विज्ञापन

सांसद इमरान मसूद बोले- अंकित की हत्या ने पुलिस की पोल खोल दी
सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने बयान जारी कर अंकित बालियान हत्याकांड को दुस्साहसपूर्ण घटना बताया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीच चौराहे अंकित की हत्या ने पुलिस की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने सवाल किया कि एनकाउंटर अब कहां चला गया। हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ये भी देखें...
शामली: गोगी गैंग के शूटरों ने ही किया अंकित बालियान का कत्ल, चार हिरासत में लिए; पीले गमछे से मिला अहम सुराग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें