फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पबजी पर हुई दोस्ती बनी धोखे की वजह, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला युवक मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा

Thu, 06 Nov 2025 05:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में मोबाइल दुकान पर काम करने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने पबजी पर हुई दोस्ती के बाद युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में मुंबई की एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में दर्ज कराई गई शिकायत पर मुंबई पुलिस ने शामली निवासी युवक नदीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के मोहल्ला पंसारियान का निवासी है और मोबाइल फोन की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

मुंबई पुलिस के अनुसार युवती की आरोपी से साल 2018 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों में प्रेम संबंध बन गए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी दो बार मुंबई गया और वहां युवती को शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद जब उसने शादी की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी।

युवती ने मुंबई के आरपीएफ थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद मुंबई पुलिस टीम शामली पहुंची, स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कैराना न्यायालय में पेश करने के बाद वारंट के आधार पर मुंबई ले जाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें