फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे बाधित रहा शामली-सहारनपुर रूट

Sun, 23 Oct 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सूना पड़ा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण कार्य होने के कारण दिल्ली- शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सात घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। ट्रेनों का संचालन बाधित    होने से रेलवे स्टेशन यात्रियों के बिना सूना रहा।
विज्ञापन



शनिवार को दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण के उद्देश्य से रेलवे फाटक 85-सी और 95-सी पर अंडरपास का निर्माण कराने के लिए एक ब्लाक सुबह 9 बजे से लेकर 12.10 बजे तक और दूसरा ब्लाक साढे़ 11 बजे से लेकर अपराह्न 03.43 बजे तक रहा। अंडरपास के निर्माण के चलते दिल्ली जाने वाली पैसेजर ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन रोक दिया गया।

शाम चार बजे के बाद इस ट्रेन को शामली से दिल्ली के लिए संचालित किया गया। सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 10.50 बजे है। इस पैसेंजर ट्रेन को बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सुबह 11 बजे दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर दो बजे है। यह पैसेंजर दिल्ली से दो घंटे लेट चलकर शामली शाम पांच बजे पहुंची।  इस ट्रेन को शामली से सहारनपुर होकर हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि पहला ब्लाक 85 ए ब्लाक सुबह 9 बजे शुरू होकर 12.10 बजे समाप्त हुआ। दूसरा ब्लाक रेलवे गेट पर 95 सी  का ब्लाक साढे ग्यारह बजे  से शुरू होकर तीन बजकर 43 मिनट  बजे समाप्त हुआ। ब्लाकों के समाप्त होने के बाद दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर  जाने वाली ट्रेने घंटो प्रभावित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें