फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मात्र डेढ़ साल में ही उखड़ी सड़क, सेहटा उपरिगामी पुल की सर्विस लेन में हुआ कटान, हादसों का खतरा

Thu, 27 Feb 2025 12:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में मात्र डेढ़ साल पहले तैयार की गई दिल्ली- शामली, सहारनपुर बाईपास सेहटा उपरिगामी पुल की सर्विस लेन की सड़क उखड़ना शुरू हो गई है। ऐसे में हादसों का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
उखड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में डेढ़ साल पहले तैयार की गई दिल्ली- शामली, सहारनपुर बाईपास सेहटा उपरिगामी पुल की सर्विस लेन की सड़क में खेत की साइडसे कटान शुरू हो गया है। करीब 150 मीटर तक सड़क पानी के अधिक बहाव के कारण टूट चुकी है, जिसके कारण यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी सड़कें टूटी पड़ी हैं, जिसके कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हैं।
विज्ञापन

 

उखड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले दस किमी लंबाई का दिल्ली- शामली, सहारनपुर बाईपास बलवा गांव के मोड से लेकर सहारनपुर रोड पर साईंधाम तक प्रस्तावित किया गया है। डेढ़ साल पूर्व ही सिंभालका से लेकर सेहटा उपरिगामी पुल की सर्विस लेन बनाई गई थी। इस सर्विस लेन से सेहटा, कुड़ाना, सिंभालका, शामली के रेलपार के लोग होकर जाते हैं।

सेहटा गांव की ओर पूरब दिशा की सर्विस लेन उपरिगामी पुल की सफेद पट्टी की ओर सड़क में कटान होने से करीब 150 मीटर तक सड़क टूटकर खाई में गिर गई है। सड़क में कटान होने से दिल्ली- मेरठ की ओर आने जाने वाले वाहनों के पलटने की आशंका है। रात में हादसों की अधिक संभावना रहती है। मगर एनएचएआई के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। दूसरी ओर से सेहटा उपरिगामी पुल की शामली की ओर पश्चिमी दिशा की सर्विस लेन के किनारे मिट्टी का कटान होने से वाहन पलटते रहते हैं।

 

उखड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
शिकायत के बाद नहीं हो रही कार्रवाई
सेहटा गांव के जितेंद्र कुमार, पवन कश्यप का कहना कि काफी समय से सेहटा गांव की सर्विस लेन में कटान हो रहा है। बारिश के पानी के भरने के तत्कालीन डीएम ने सेहटा मे सडक कटान की कारण यह कटान हुआ है। मगर उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आए दिन रात में यहां पर खाई में ट्रक और अन्य वाहन पलटते रहते हैं। प्रशासन की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सक्षम अधिकारी एडीएम वित्त एव राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क के कटान की मरम्मत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत के माध्यम से कराई जाएगी। प्रयास रहेगा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

उखड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
शामली से चार किमी की दूरी पर सेहटा बाईपास
शहर के कुडाना तिराहे से चार किमी की दूरी पर शामली से भौंराकला मार्ग पर सेहटा गाव के पास दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास गुजर रहा है। सेहटा गांव में उपरिगामी पुल बनाया गया है। पुल के दोनों ओर सर्विस लेन बनाई गई है।
विज्ञापन

उखड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
यहां भी टूटी पड़ी है सड़क, गोलचक्कर भी क्षतिग्रस्त
कुछ समय पूर्व ही हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कलक्ट्रेट के पास अस्थाई गोल चक्कर का निर्माण कराया गया था। मगर गोल चक्कर पिछले एक सप्ताह से टूटा पड़ा है, जिसके कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा पानीपत-खटीमा, रेलपार कॉलोनी, रेलपार बाईपास , रजवाहे के पास सड़कों में अभी भी गड्ढे बने हैं, जिन पर किसीका भी ध्यान नहीं है। लोगों में आक्रोश है।

एनएचएआई के साइट इंजीनियर राजन पांडे का कहना है कि सेहटा बाईपास की टूटी सड़क की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। मामला गंभीर है। ठेकेदार को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें