फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: होटल में बेटियों के साथ मिले प्रेमी परिजनों ने पीटे... हंगामा होने पर कमरों से निकलकर भागे कपल्स

Tue, 25 Feb 2025 10:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

दोनों युवतियां अलग-अलग घरों से बहाने से निकली थी। परिजनों को किसी ने होटल में होने की सूचना दे दी। इसके बाद वे होटल पहुंच गए और एक-एक कर कमरे चेक करने लगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक होटल में युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में मिलने पर हंगामा हो गया। दो युवतियों को तलाशते हुए परिजन होटल पहुंच गए। परिजनों ने उनके साथ मिले युवकों की पिटाई की। इस दौरान लोगों की मौके पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मंगलवार शाम अलग-अलग घर से किसी काम से निकली दो युवतियां जब काफी देर तक नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश की। इस दौरान उन्हें एक होटल में उनके जाने के बारे में जानकारी मिली। परिजन आदर्श मंडी थानाक्षेत्र स्थित होटल में पहुंचे तो संचालक ने वहां युवतियों के होने से मना कर दिया। लेकिन जब उन्होंने जबरन कमरे चेक किए तो वहां पर दोनों युवतियां दो युवकों के साथ अलग-अलग कमरों में मिली। 
 
विज्ञापन

इसके बाद वहां हंगामा हो गया। अन्य कमरों से भी कई जोड़े निकलकर भाग गए। दोनों युवतियों को घर भेज दिया, जबकि युवकों की मौके पर पिटाई की गई। इस दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिस होटल में युवतियों के मिलने की बात बताई गई है, वह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में है, जबकि आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें