फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बोल-बम के जयघोष से गूंजा शामली

Sun, 15 Feb 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में डाक कांवड़ में गंगाजल लेकर दौड़ लगा कर जाता ​शिवभक्त । संवाद
विज्ञापन
शामली। रविवार को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक हेतु हरिद्वार-ऋषिकेश से शामली आने वाले पैदल और डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। पानीपत-खटीमा हाईवे और शामली-करनाल हाईवे पर सुबह से देर शाम तक कांवड़ियों के जयघोष से पूरा मार्ग गूंजता रहा।
विज्ञापन

कांवड़ियों ने बोल-बम, बम-बम के जयघोष के साथ डीजे युक्त वाहनों और पैदल मार्ग से हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर प्रस्थान किया। दोपहर के समय शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक, शिव मूर्ति, अग्रसेन पार्क, वीवी इंटर कॉलेज, फव्वारा चौक और विजय चौक तक जाम के हालात बन गए। अनुमानित तौर पर एक लाख से अधिक शिवभक्त शामली से प्रस्थान किए।
विज्ञापन

कांवड़ियों के आगमन से शहर की मुख्य सड़कों पर घंटों यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान डीजे और जयघोष के बीच शहर में उत्सव का माहौल भी बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें