फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: युवक को अगवा कर जबरन मुंडन कराने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Dec 2023 06:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में छह दिन पहले पानीपत से दवाई लेकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट और उसे जबरन गंजा करने के मामले में  पुलिस में युवक के पिता की तहरीर पर 5-6 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
युवक के साथ दबंगई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में जबरन मुंडन कराने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है। कैराना में हरियाणा के पानीपत से दवाई लेकर वापस आ रहे युवक को गाड़ी से अगवा करके मारपीट करने व मुंड़न करने के मामले में युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 5-6 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव काकौर निवासी साबिर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिहार में मजदूरी करता है। 27 नवंबर दोपहर करीब 12 बजे उसका बेटा फैजान अपने चाचा की दवाई लेने पानीपत गया था। उसके बेटे ने पानीपत से दवाई खरीदने के बाद अपने जूते व कपडे़ भी खरीदे।

विज्ञापन

दोपहर करीब 2 बजे वह घर वापस आने के लिए एक टैंपो में बैठ गया। इस दौरान एक युवक उसके बेटे के पास आया तथा कहा कि मेरी इको गाडी में बैठ जाओ तुम्हें जल्दी पहुंचा दूंगा। वह कार में बैठ गया। कार में कोई दूसरा यात्री नहीं था। चालक एक सुनसान जगह ले गया।

उसके बेटे फैजान को चाकू दिखा कर कहा कि अपने घर फोन करके बैंक खाते में रुपये मंगा लो। उसके भाई ने रुपये डालने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके बेटे को कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट करते हुए उसका मुंडन कर दिया तथा कहा कि यहीं रह कर डेरी पर भैसों की देखभाल करो।

रात के समय उसका बेटा किसी तरह वहां से भाग कर आया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें