फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन में 23वें पायदान पर रहा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले की स्थिति एक माह में 32 अंक सुधरी है। शासन से जारी दिसंबर की रैकिंग में शामली 23वें पायदान पर आया है जबकि मंडल के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले पिछड़ गए हैं। नवंबर में जिले की रैंकिंग खिसक कर 55 अंकों पर आ गई थी।
विज्ञापन

शासन से संचालित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। जनपद में 72 कार्यक्रम शामिल हैं। इनके संचालन के साथ डाटा फीडिंग, फोटो एवं वीडियो अपलोडिंग आदि के आधार पर जिलों को रैंक दी जाती है। नवंबर की रैंकिंग में शामली 55वें स्थान पर चला गया था। इसमें सुधार के लिए सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक करके योजनाओं का बेहतर ढंग से संचालन करने और डाटा फीडिंग के निर्देश दिए थे। एक माह में ही जिले की रैंकिंग 23 नंबर पर आ गई जबकि सहारनपुर जिला 29 और मुजफ्फरनगर जिला 35वें स्थान पर है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि जिले की रैंकिंग में ओर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
सहारनपुर मंडल पांचवें स्थान पर
प्रदेश स्तर से मंडलों की भी रैंकिंग जारी की जाती है। सहारनपुर मंडल 64 कार्यक्रमों के संचालन में पांचवें नंबर पर रहा है। मेरठ मंडल को छठी रैंक मिली है। पहले नंबर पर बस्ती तथा आखिरी नंबर पर झांसी मंडल है।
विज्ञापन

कई कार्यक्रमों में लक्ष्य से ज्यादा प्रगति
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पोर्टल पर डाटा फीडिंग, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने, मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना, मनरेगा में मानव दिवस सृजित करने में लक्ष्य से अधिक प्रगति हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन योजना, सामाजिक वानिकी में पौधरोपण, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, हैंडपंप रीबोर एवं मरम्मत, अधूरे निर्माण कार्यों की प्रगति, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया है।
विज्ञापन

ये विभाग रहे सबसे बेहतर
- समाज कल्याण विभाग
- ऊर्जा विभाग
- बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग
खराब स्थिति वाले विभाग...
- लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल
- व्यावसायिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें