फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे किसी ग्रामीण ने डायल-112 पर सूचना दी कि ऊंचा गांव रजबहे की पटरी पर महेंद्र के खेत में पेड़ पर एक युवक का शव लटका है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर उसकी पहचान कराई। शव की पहचान ऊंचा गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित कश्यप के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि रोहित अविवाहित था तथा उसके पास ही रहता था। वह मूल रूप से कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा के रहने वाले हैं। रोहित शराब पीता था। शुक्रवार रात शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने के बाद रात करीब नौ बजे वह घर से चला गया था तथा खेत में जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक रोहित के भाई ने आत्महत्या करने के संबंध में लिखित में सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें