शामली जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के उमरपुर गांव में मंगलवार की रात राशन डीलर की हत्या कर दी गई। बताया गया कि उधार के 50 हजार रुपये मांगने पर राशन डीलर संजय की दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट कर हत्या की है। मामले की सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
उमरपुर गांव निवासी संजय(40) गांव में ही राशन डीलर थे। बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व गांव के युवक को 50,000 रुपये उधार दिए थे। मंगलवार रात उन्होंने रुपये मांगे तो विपक्षी ने उधार के रुपये मांगकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए तीन अन्य के साथ मिलकर उनके घर पर जाकर ही लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की जासूसी: आरोपी नोमान को लेकर कैराना पहुंची पानीपत CIA, जनसेवा केंद्र संचालक से भी हुई पूछताछ
हमले में संजय नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। शोर सुनकर परिजन मौके पर दौड़े और बेहोश संजय को अस्पताल ले जाया गया , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मामले की सूचना पाते ही सीओ थानाभवन मौके पर पहुंचेऔर घटना की जानकारी ली।
मृतक के पुत्र रजत ने पीट-पीट का हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा