कार चोरी कर मुजफ्फरनगर में बकरे चोरी करने गए
एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कांधला के मोहल्ला खेल निवासी साबिर अंसारी की 25 मई को कार चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट कांधला थाने में दर्ज है। इस कार से बदमाश जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम मुझेड़ा मीरापुर में बकरे चोरी करने गए थे, लेकिन वहां चोरी नहीं कर सकें। इसके बाद बदमाशों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोहल्ला अफगानान में बकरे चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था।
यह भी पढ़ें: Gupta Brothers Arrested: राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा
तीन किलोमीटर पहले बंद कर लिए थे मोबाइल
राशिद हत्याकांड खुलासे के लिए टीमे अलग-अलग काम कर रही थीं। सर्विलांस टीम के अनुसार उनके द्वारा घटना के समय रात को समय कुछ नए मोबाइल नंबरों की जानकारी की तो घटना के नजदीक कोई भी मोबाइल नंबर एक्टिव नहीं मिल सका। बदमाशों से पूछताछ में सामने आया कि उनके द्वारा घटना से करीब तीन किलोमीटर पहले ही मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया गए थे, ताकि घटना करने के बाद वे पुलिस की पकड़ में न आ सकें।