शामली। मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग के सरगना एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाशों को मार गिराने में एसटीएफ मेरठ ने बाजी मार ली है और शामली पुलिस फिर पिछड़ गई। स्थानीय पुलिस मंगलवार सुबह तक भी मामले की जानकारी नहीं होने की बात कहती रही।
फ्लैश बैक में जाए तो शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी कलीम को 17 अगस्त को एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसकी भनक भी शामली पुलिस को नहीं लग सकी थी।
इसके अलावा एक माह पहले ही मेरठ नारकोटिक्स विभाग की टीम ने 16 किलो मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था जिसमें दो बिहार के रहने वाले थे। इसके अलावा नकली नोटों के प्रकरण में एसटीएफ ने दो आरोपी गिरफ्तार किए और स्थानीय पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी थी। संंवाद