फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पलायन का पोस्टर चस्पा करने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पीड़ित परिवार ने दी थी ये चेतावनी

Wed, 08 Jan 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शामली जनपद के गांव लिसाढ़ में मारपीट और रुपये छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के गांव लिसाढ़ में मारपीट और रुपये छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से क्षुब्ध लिसाढ़ के परिवार ने घर के बाहर पलायन के पोस्टर लगा दिए थे। पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। परिवार ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर गांव से चले जाने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


लिसाढ़ गांव के रहने वाले ब्रिजेश ने बताया कि पांच दिसंबर को वह गांव से हसनपुर लुहारी में अपनी टैंट की दुकान पर जा रहा था। बेटी भी साथ थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही युवक मिला और उसने मेरे और बेटी के साथ मारपीट की। 

यह भी पढ़ें: West UP News Live: माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव, सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारी उठाएंगे ये कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी और उसके तीस हजार रुपये भी छीन लिए। आरोप है कि पुलिस को मामले की शिकायत की मगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़ित ने घर के बाहर पलायन के पोस्टर लगा दिए, जिसमें लिखा कि दबंगों के डर से वह गांव छोड़कर जा रहे हैं। 

वह दबंग के कारण परेशान हो चुके हैं मगर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। कोतवाली पुलिस का कहना था कि मामला मारपीट का सामने आया था, जिसमें ब्रिजेश की शिकायत पर आरोपी काला को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया था। अब इस मामले में पलायन के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें