फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: 25 लाख के 124 मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई चेहरों की मुस्कान, कई लोगों की आंखें हुईं नम

Sun, 15 Nov 2026 02:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

जिले में मोबाइल चोरी या गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने इन मोबाइल को तलाश लिया और उनके मालिकों को सौंप दिया। कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए, क्योंकि मोबाइल में उनकी यादें कैद हैं। 
विज्ञापन
लोगों को लौटाए उनके मोबाइल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे रविवार को उस समय खिल उठे, जब शामली पुलिस ने 124 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। लंबे इंतजार के बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन



 
Trending Videos

बरामद मोबाइल। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। एसपी ने बताया कि किसी का मोबाइल कई महीने पहले खो गया था तो किसी का लंबे समय से नहीं मिल रहा था। शहर के काजीवाड़ा निवासी राशिद और रेलपार निवासी रामबीर भी मोबाइल वापस पाकर खुश नजर आए। 
 

राशिद ने बताया कि मोबाइल खोने के बाद उन्हें वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर उन्हें बड़ी राहत दी है। वहीं, रामबीर ने कहा कि अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर उन्हें बेहद खुशी हुई। दोनों ने पुलिस का आभार जताया।
 
विज्ञापन

सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिली कामयाबी
एसपी एनपी सिंह ने सर्विलांस सेल और सभी थानों पर सीईआईआर पोर्टल पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को गुम और खोए हुए मोबाइल जल्द बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 124 मोबाइल फोन बरामद किए। इस कार्रवाई में सर्विलांस सेल की अहम भूमिका रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें