फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: डॉक्टर के पर्चे बिना बिक रहा प्लेनोकफ डी सिरप, एक मेडिकल स्टोर संचालक बोला- भाई मरवाएगा क्या

Tue, 23 Dec 2025 01:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

प्लेनोकफ डी सिरप को हरियाणा सरकार ने बैन कर दिया था। इसके बाद यूपी में भी इसके बिना डॉक्टर के पर्चा बेचे जाने पर रोक लगा दी गई। शामली जिले में कुछ मेडिकल स्टोर संचालक इसे बिना पर्चे के भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
बिना पर्चे के प्लेनोकफ डी सिरप देते मेडिकल स्टोर संचालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार द्वारा बीते आठ नवंबर को खांसी के प्लेनोकफ डी सिरप को खतरनाक बताते हुए बैन किए जाने के बाद यूपी में बिना डॉक्टर के पर्चे के इसकी बिक्री पर रोक है। इसके बावजूद शामली जिले में इस सिरप की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। संवाददाता ने तीन दिन तक ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री की पड़ताल की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

 

पड़ताल के दौरान जिले के 10 मेडिकल स्टोर संचालकों ने इस सिरप पर बैन की बात कहते हुए इसे देने से मना कर दिया, लेकिन तीन मेडिकल स्टोरों पर बिना किसी पर्चे के आसानी से प्लेनोकफ डी सिरप उपलब्ध करा दिया गया। कहीं 100 रुपये तो कहीं 135 रुपये में छोटी और बड़ी शीशी दी गई।
 

कई जगह किया इन्कार 
संवाददाता ने शामली शहर के हनुमान धाम रोड, वर्मा मार्केट के पास और बुढ़ाना रोड स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर सिरप खरीदने का प्रयास किया, लेकिन यहां संचालकों ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा, भाई, मरवाएगा क्या, यह बैन है, कहीं नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की घटना के बाद सख्ती 
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में अक्तूबर माह में कोल्ड रिफ सिरप से 11 बच्चों की मौत के बाद इस तरह के सिरप की बिक्री पर देशभर में सख्ती बढ़ा दी गई थी। हरियाणा में जहां प्लेनोकफ डी सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई, वहीं उत्तर प्रदेश में बिना डॉक्टर के पर्चे के इसकी बिक्री न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जांच में प्लेनोकफ डी में डायथिलीन ग्लाइकोल नामक हानिकारक रसायन स्वीकार्य सीमा से अधिक पाया गया था। इसके बावजूद जिले के कुछ मेडिकल स्टोर संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

ये भी देखें...
Meerut Namo Bharat train viral video: नमो भारत में आपत्तिजनक हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की पहचान, नोटिस दिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें