फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना : सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर नहीं हो सका फैसला, अगली सुनवाई के लिए रखी गई ये तारीख

Tue, 08 Mar 2022 01:54 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

नाहिद हसन ने धमकी दी थी। पुलिस ने नाहिद हसन व भूरा निवासी नवाब के खिलाफ अमानत में ख्यानत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन पर अमानत में ख्यानत के दूसरे मुकदमे में भी जमानत के लिए फैसला नहीं हो सका।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खुशनाम निवासी महिला शाहजहां ने कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें गांव भूरा निवासी नवाब पर आरोप लगाया था कि नवाब ने उसके पति की गाड़ी किराए पर ली थी और किराए के 1.80 लाख रुपये नहीं दिए।

आरोप था कि नवाब ने उसके पति की गाड़ी सपा विधायक नाहिद हसन के पुराने धान के सैलर में छिपाकर रखी थी। नाहिद ने उसके पति को फोन पर धमकी दी थी। पुलिस ने नाहिद हसन व भूरा निवासी नवाब के खिलाफ अमानत में ख्यानत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग की जांच तेज, दिल्ली भेजा कोच, फॉरेंसिक लैब भेजे गए नमूनों से खुलेगा राज

15 जनवरी को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चलने पर नाहिद हसन जेल चले गए थे। नाहिद हसन के जेल जाने के बाद अमानत में ख्यानत के मामले की एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो गई थी। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसी मामले में जमानत के लिए सुनवाई होनी थी। कोर्ट में नाहिद हसन की जमानत पर फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन

 
जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 14 मार्च की तारीख नियत की गई हैं। इससे पहले नाहिद पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में भी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। जिसको दूसरी बेंच में ट्रांसफर किया गया था। अब नाहिद हसन को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे सहित अमानत में ख्यानत के मामले में भी जमानत करानी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें